फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाकरकोल गांव में घर के सामने बनाया कब्रिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील के बाकरकोल गांव के रहने वाले रामदुलारे राजभर ने बृहस्पतिवार को एसडीएम बूढ़नपुर को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि घर के सामने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्रिस्तान बनाया जा रहा है। इसमें आए दिन शव दफन किये जाते हैं। जब वह विरोध करता है तो उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। उसका कहना है कि उसने कई बार थाने पर शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जबकि आए दिन शव दफनाए जाने के चलते परिवार परेशान है। उसका कहना है कि कब्रिस्तान के नाम से जहां पर भूमि होती है शव वहीं पर दफनाया जाता है लेकिन, मेरे घर के सामने कहीं भी कब्रिस्तान के नाम से कोई भूमि नहीं है। हमारा परिवार परेशान है। इस संबंध में एसडीएम पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें