फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंडित के घर जा रहे मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
पुरसुणी पुल के सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बरदह। पुरसुड़ी पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे पंडित के घर जा रहे मां-बेटे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बनवासी बस्ती निवासी सोनू बनवासी (22) और सुनीता देवी (48) घायल हो गईं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोसी दिनेश बनवासी ने बताया कि बनवासी बस्ती निवासी सोनू अपनी मां सुनीता देवी के साथ बाइक से उदियावा गांव निवासी पंडित जी को बुलाने जा रहा था। सोनू के बड़े भाई गोलू की 19 जून को जौनपुर के मड़ियाहूं में बरात जानी है। दोनों पुरसुड़ी पुल पर पहुंचे थे कि देवगांव की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी के पैर की हड्डी टूट गई। वहीं, सोनू घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरदह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार दो महिलाएं कार सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। दिनेश बनवासी ने बताया कि थाने में कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें