फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ में पहली बार टी-20 फॉर्मेट में ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर मंच और अवसर देने के उद्देश्य से शाश्वतम दिव्यांग विकास एवं पुनर्वास संस्था, सिधारी की ओर से जिले में पहली बार टी-20 फॉर्मेट में ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट 26 और 27 सितंबर को आजमगढ़ स्टेडियम में होगा। आयोजन का उद्देश्य दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
संस्था के निदेशक शिवम पांडेय ने बताया कि दिव्यांगता प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं है। जरूरत उचित अवसर और सहयोग की है। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच देगा।
विज्ञापन

संस्था भविष्य में भी खेल, शिक्षा, थेरेपी और जागरूकता के माध्यम से दिव्यांग बच्चों और युवाओं के लिए काम करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आंचल सिंह को उत्तर प्रदेश महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कोच नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह राणा और संस्था के उपाध्यक्ष अंबारिश सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने कहा कि आंचल सिंह की नियुक्ति दृष्टिबाधित महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
संस्था पिछले करीब चार वर्षों से दिव्यांग बच्चों के लिए जागरूकता, थेरेपी और विशिष्ट शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। ऑटिज्म, एडीएचडी, स्पीच डिसऑर्डर और सेरेब्रल पाल्सी सहित विभिन्न विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए संस्था की ओर से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, चंद्रपाल सिंह राणा, अंबारिश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें