फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक असलहा तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 09 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बरामद असलहा बनाने के सामान।
विज्ञापन
 शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम सर्फुद्दीनपुर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे झोपड़ी में चल रहे अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार भाग निकले।    
विज्ञापन


 पुलिस ने मौके से पांच तमंचा, एक अर्धनिर्मित तमंचा और भारी मात्रा में असलहा बनाने का औजार बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर फरार की तलाश में जुटी है।
 शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्फूद्दीनपुर गांव निवासी परदेशी राम उर्फ भकड़ू अवैध असलहा बनाने का काम करता है। वह सोमवार को अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव में स्थित तमसा नदी के किनारे मड़ई डालकर बना रहा था।
विज्ञापन


मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी ने दलबल के साथ वहां छापा मारा। इस दौरान चार आरोपी तो भाग गए। लेकिन परदेशी पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से पांच तैयार तमंचा और एक अर्धनिर्मित तमंचा के अलावा भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान परदेशी ने बताया कि वह काफी दिनों से इस तरह से तमंचा बना रहा था। अब तक कई लोगों को असलहे बेच भी चुका है। कोतवाल ने बताया कि यह लोग तीन से पांच हजार रुपये में लोगों को तमंचा बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें