फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदीगढ़ में जारी है डायरिया का प्रकोप, छह भर्ती हुए

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के कुंदीगढ़ और अजमतगढ़ कोडर मुहल्ले में रविवार को भी डायरिया का प्रकोप जारी रहा। दूषित जल पीने से डायरिया के जद में आए 27 लोगों का उपचार अभी चल ही रहा था, कि रविवार को बीमार छह और लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 21 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इस बीच जिलाधिकारी नीना शर्मा ने घटना के दौरान जिले से बाहर रहने पर नगर पालिका के ईओ से स्पष्टीकरण की मांग की है। दूसरी तरफ घटना के बाद से चेता नगर पालिका प्रशासन आनन फानन में दोनों मुहल्लों में जलापूर्ति करने वाली पाइपों में मौजूद लीकेज को दुरुस्त करा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी के प्रतिनिधि ओवर हेड टैंक के हैंडओवर न होने की बात कह कर अपने बचाव में जुटे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर केकुदीगढ़ और अजमतपुर कोडर मोहल्ले में दूषित पेय जल पीने से रविवार को डायरिया के चपेट में आने से 27 लोग बीमार पड़ गए थे। सभी को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर बाद में जिला प्रशासन ने एक दर्जन बीमार लोगाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि 15 बीमार प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती थे। सोमवार को हालत में सुधार होने पर 21 लोग सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से घर के लिए भेज दिए गए। जबकि प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीया सुमन, 28 वर्षीया रीता, 30 वर्षीया रूकसाना, दो वर्षीय अभिषेक, 50 वर्षीय गोरेराम, छह वर्षीया अनीता को सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी नीना शर्मा ने घटना के समय जिला मुख्यालय से बाहर रहने और मोबाइल स्विचआफ पाए जाने पर नगर पालिका के ईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी तरफ नगर पालिका के ईओ बीपी सिंह ने बताया कि कुंदीगढ़ और अजमतपुर कोडर मोहल्ले में लीकेज पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। अब वाटर पाइप लीक की समस्या नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें