आजमगढ़। गोरखपुर के चौरी-चौरा के विधायक जयप्रकाश निषाद के पर हुए कातिलाना हमले और वाराणसी में मछली मंडी को उजाड़ने के विरोध में फूलन सेना जिला इकाई ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद निषाद ने कहा कि सपा सरकार में निषाद समाज सुरक्षित नहीं है। अगर निषाद समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो यह समाजवादी पार्टी को भारी पड़ सकता है। मांग करते हुए कहा कि गोरखपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद पर लगा फर्जी मुकदमा हटाया जाए। साथ ही वाराणसी में निषाद समाज की मछली मंडी को पुन: बहाल कराकर निषादों को मुआवजा दिलाया जाए। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो फूलन सेना एक जून से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी। बाद में प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर हंसराज निषाद, रामधारी निषाद, प्रदीप निषाद, श्रीश्याम निषाद, मन्नू निषाद, रमेश निषाद, दिनेश निषाद, जिलाजीत निषाद, गांधी निषाद, ओम प्रकाश निषाद आदि शामिल थे।