फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को घायल कर 80 हजार लूटे

Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। कोतवाली के शेखवलिया गांव के पास बुधवार की रात बदमाशों ने दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही उसके बाइक की डिक्की में मौजूद 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लहूलुहान दुकानदार किसी तरह से घर पहुंचा। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराए। साथ ही घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए फूलपुर कोतवाली में तहरीर दिया।
विज्ञापन

घायल दुकानदार जयप्रकाश मौर्या (33) पुत्र तिलकधारी मौर्या फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया गांव का निवासी है। उसने खुरासो रोड रेलवे क्रासिंग के पास खाद, बीज की दुकान खोला है। बुधवार की शाम दुकान में खाद, बीज खरीदने के लिए 80 हजार रुपये रखा हुआ था। रुपये बैंक में जमा न होने की वजह से वह उसे बाइक की डिक्की में रखकर घर को चल दिया। पीड़ित के अनुसार वह जैसे ही गांव के पास पहुंचा कि वहां पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल उसे घायल कर दिए। गंभीर चोट आने से युवक बाइक सहित गिर गया। इसके बाद बदमाश डिग्गी से रुपये निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराए। जहां डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। दूसरी तरफ जयप्रकाश के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए फूलपुर कोतवाली में तहरीर दिया। फूलपुर कोतवाली प्रभारी ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें