फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी की बातें साथियों से भी करेंगे साझा

Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ‘साइंस एक्सप्रेस’ की जैव भौगोलिक क्षेत्रों में फैली अधिसंख्य जैव विविधता की प्रदर्शनी को छात्र-छात्राओं ने खूब सराहा। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जहां ज्ञान की बढ़ोत्तरी होती है। वहीं, भारत की जीव-जंतु व जलवायु के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा गरिमा सिंह ने कहा कि साइंस प्रदर्शनी अपने में विभिन्न रोचक पहलुओं को समेटे हुए है। पूरे देश को एक ही जगह देख लेना बड़ी बात है। जीजीआईसी की हाईस्कूल की छात्रा अंजलि सिंह ने कहा कि विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं को काफी आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी के बारे में अपने मित्रों से भी चर्चा कर उनके बीच ज्ञान बांटेंगे। सेंट जेवियर्स की कक्षा सात की छात्राएं इशानवी व इशिता ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनी प्रत्येक वर्ष आनी चाहिए। इससे जीव विज्ञान के बारे में काफी जानकारी मिल रही है। मदर कान्वेंट स्कूल की कक्षा छह की छात्रा जागृती ने बताया कि ‘साइंस एक्सप्रेस’ जैव विविधता की ज्ञाप रूपी खजाना है। इसमें सारी भौगोलिक स्थितियाें को दर्शाया गया है, जो किताबों में दिखता है। मदर कान्वेंट स्कूल की कक्षा पांच के छात्र मानस ने कहा कि प्रदर्शनी में आगामी दिनों में आने वाली तरह-तरह की समस्याओं को इंगित किया है। इसे कैसे बचाया जा सकता है, इसका भी विवरण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें