फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान छत सेे चलेे ईंट पत्थर

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सड़वाहा गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन की पैमाइश के दौरान एक पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़कर ईंट पत्थर चलाने लगी। इससे मौके पर मौजूद पुलिस के जवान, राजस्वकर्मी और ग्रामीण भाग खड़े हुए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गांव के लेखपाल की तहरीर पर एक परिवार के चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, ईंट पत्थर से सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने, गाली गुप्ता देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सरायमीर अशोक कुमार यादव के अनुसार सड़वाहा गांव निवासी बालकेसरी चौहान पांच भाई है। पांचो भाई बंटवारे के बाद अलग-अलग मकान में रहते हैं। बालकेसरी का मकान जिस जमीन पर बना है वह सरकारी रास्ते की जमीन है। उक्त जमीन पर मकान का निर्माण हो जाने के बाद सार्वजनिक रास्ता बंद हो गया है। इस पर उसके भाई आद्या चौहान ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई थी। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर गांव के लेखपाल दशरथ राम के अलावा सरायमीर थाने की फोर्स जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची।
थानाध्यक्ष के अनुसार पैमाइश के दौरान मौके पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी बालकेसरी के परिजन छत पर चढ़कर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस व राजस्वकर्मी बगैर जमीन की पैमाइश किए ही वापस लौट आए। थानाध्यक्ष ने बताया कि लेखपाल दशरथ राम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर लालती पत्नी बालकेसरी चौहान, उसके पुत्र हरेंद्र चौहान, सतीश चौहान, पुत्री रीना चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें