फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Thu, 16 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। फैजाबाद-शाहगंज मार्ग पर हो रहे घटिया निर्माण कार्य को लेकर तीन जनपदों (आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर) के सीमा क्षेत्र के लोग बुधवार को सुबह सड़क पर उतर आए और पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की वजह से शाहगंज-फैजाबाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी के आश्वासन पर साढ़े चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बेलवाई से शाहगंज तक 13 किमी का सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मंगलवार की रात भी गिट्टी आदि छिड़क कर तारकोल डाल दिया गया। सुबह आवागमन शुरू होते ही गिट्टियां छिटकने लगी और नवनिर्मित मार्ग उखड़ गया। सुबह सात बजे के करीब तीनों जनपदों की सीमा के आसपास के लोग सड़क पर उतर आए और कलान चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। जाम की वजह से पूरी तरह से आवागमन ठप हो गया। तीनों जिलाें से आने वाले यात्री जाम की वजह से बुरी तरह फंसे रहे।
लगभग ग्यारह बजे तक मौके पर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। साढ़े ग्यारह बजे के करीब पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी रामसहाय यादव मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान दिया जाएगा। तब जाकर साढे़ चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में महेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, पप्पू सिंह, लालता यादव, ज्ञान सिंह, रामसुभग यादव, अजय त्रिपाठी, चंद्रभान चौरसिया, आत्माराम तिवारी, रामजग यादव, रवि चौरसिया, जमादार सिंह, अच्छेलाल राजभर, भगवान तिवारी, केके पांडेय सहित आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें