फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधर बेटी की डोली उठी इधर मां की अर्थी

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेटी की विदाई होते ही मां के दम तोड़ देने से मांगलिक कार्यक्रम का माहौल गमगीन हो गया। महिला सफाई कर्मी ऊषा देवी की बेटी की शादी शनिवार को थी। इससे पूर्व शुक्रवार को ही उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे हार्टअटैक हुआ था। शादी की तैयारी के बीच परिजनों ने ऊषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मां के अस्पताल रहते ही बेटी की शादी संपन्न हुई। माहौल पहले से ही गमगीन था। रविवार की भोर में बेटी की विदाई हुई और उसी दिन दोपहर होते होते मां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कंधार थाना क्षेत्र के गदनपुर हिच्छनपट्टी गांव निवासी उषा देवी पत्नी श्यामलाल यादव महराजगंज ब्लाक के कप्तानगंज ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी। शुक्रवार को तबियत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया था। रविवार को दोपहर में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सफाई कर्मी ऊषा देवी की मौत की खबर से आहत सफाई कर्मियों में शोक व्याप्त है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में सफाई कर्मचारी अखिलेश यादव, आशा देवी, सावित्री मौर्य, अनिता यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें