फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान से हजारों की नकदी संग डेढ़ लाख की चोरी

Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बे के रेलवे स्टेशन मोड़ पर स्थित मोबाइल की दुकान में बीती रात रोशनदान काटकर घुसे चोर गल्ले में रखे 44 हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख रुपये मूल्य के मोबाइल, बैट्री, चार्जर आदि चुरा ले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। चोरी गए सामानों का मिलान करने के बाद दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार शैलेष शर्मा पुत्र छोटेलाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का निवासी है। वह रानी की सराय कस्बे में किराए के मकान में मोबाइल की दुकान खोले हुए है। काफी पुरानी दुकान होने की वजह से उसकी अच्छी बिक्री होती थी। साथ ही शैलेष के पास यूनिनार कंपनी के रिचार्ज कूपन की एजेंसी भी है। रविवार के दिन बैंक बंद होने की वजह से वह पैसा नहीं जमा कर सका था। इसलिए 44 हजार रुपये काउंटर में ही रखकर घर चला गया। रविवार की रात अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया। तहरीर पाकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें