फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व्यक्ति नहीं समाज की पार्टी

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को कृष्णा कालेज बागेश्वर नगर में हुई। इस दौरान भाजपा को व्यक्ति नहीं समाज का पार्टी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि आज देश का हर नागरिक सत्ता के छल का शिकार है।
विज्ञापन

मनमोहन सरकार ने देश को शर्मनाक स्थिति में पहुंचा दिया है जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भारत का नागरिक गौरव के साथ कहता था कि मैं भारत का नागरिक हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति नहीं समाज की पार्टी है। गांव-गांव के लोग भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं। इसे लेकर लोगों में उत्साह भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि जब तक सत्ता परिवर्तन नहीं होगा हम विश्राम नहीं करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि 15 मई से 25 मई के बीच संगठन की बैठक कर लें। इस दौरान श्रीमती सीता चौहान को विनोद पांडेय और उपेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सहजानंद राय व संचालन महामंत्री रामपाल ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल,सांसद रमाकांत यादव, विनोद राय, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, विनय राय, श्रीकृष्ण ,सत्यप्रकाश, श्रीराम सोनकर, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण तिवारी, प्रेम नारायण पांडेय, नीलम सोनकर, रमाकांत मिश्र, ज्ञानमती सरोज, पवनदेव त्रिपाठी, बृजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें