फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शेड्यूल में 31 मई तक होगी रात की कटौती

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली कटौती की समस्या से शहरवासियों को मुक्ति मिलने की संभावनाएं दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी, इस बीच शासन की तरफ से जारी नए रोस्टिंग शिड्युल के तहत रात दिन मिलाकर सात घंटे बिजली कटेगी। नए शिड्युल में रात की कटौती को अनवरत जारी रखा गया है। छह मई को शक्ति भवन लखनऊ से जारी यह शिड्युल 31 मई तक के लिए है।
विज्ञापन

बिजली की कमी को देखते हुए शासन की मंशा अनुरूप शक्ति भवन से नित्य नए फरमान जारी हो रहें है। इस क्रम में छह मई को नया रोस्टिंग शिड्युल जारी हुआ। इसके तहत नगर क्षेत्र में रात के समय कटौती का समय दस से 12 बजे तक, सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न दस बजे तक। इसके बाद दोपहर में अपराह्न एक बजे से चार बजे तक बिजली कटेगी। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम एसडी सिंह ने बताया कि शक्तिभवन से जारी यह आदेश 31 मई तक के लिए है।
श्री सिंह ने बताया कि यह सब कुछ प्रदेश में व्याप्त बिजली समस्या को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्धारित शिड्युल के अलावा स्पेशल रोस्टिंग के नाम पर भी बिजली काटी जा सकती है। फाल्ट आदि तो नित्य की समस्याओं में से एक है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर मई माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत नहीं मिलनी है।अधीक्षण अभियंता सत्यदेव ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वे 17 घंटे के शिड्यूल में लोगों को बिजली उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें