फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छीनी महिला के गले से चेन

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्य बुधवार की रात चौक बाजार में महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक भीड़ जुटी बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के भीतर शहर में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व बदमाशों ने नगर के हरिऔध नगर और शिवाजी कालोनियों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सरेआम चौक बाजार पर हुई तीसरी घटना से लोगों में दहशत है। लालमती देवी पत्नी कमलेश यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव की रहने वाली हैं। बुधवार की रात वह शहर के मुख्य चौक पर खरीदारी करने के लिए आई हुई थी। अभी वह दुकान में घुस भी नहीं पाई थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर चेन खींचकर फरार हो गए। शहर कोतवाल मोहम्मद ईशा खान ने बताया कि लालमती द्वारा दी गई तहरीर उन्हें मिल चुकी है। मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें