आजमगढ़ । सरायमीर स्थित शराब की दुकान से अवैध नकली शराब बरामद होने और नकली शराब से जनहानि की संभावना को देखते हुए अनुज्ञापी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए देशी शराब की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दो अप्रैल को आबकारी टीम एवं पुलिस फोर्स ने सरायमीर स्थित देशी शराब की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शराब की दुकान परिसर से सात पेटी अवैध नकली शराब बरामद हुई थी। इस पर आबकारी टीम ने शराब अनुज्ञापी संध्या जायसवाल के खिलाफ सरयमीर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने प्रकरण की जांचकर आख्या डीएम को सौंपी। जिलाधिकारी आरपी अरोड़ा ने बताया कि शराब की अनुज्ञापी संध्या जायसवाल द्वारा वैध शराब की आड़ में अवैध शराब बेचने से जहां सरकारी राजस्व को क्षति पहुंच रही थी, वहीं नकली शराब से जनहानि की भी संभावना थी। ऐसे में शराब की दुकान को निलम्बित कर दिया गया है।