फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध

Sat, 23 Mar 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नौ अक्टूबर-2012 को आए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 29 परियोजनाओं में से 15 परियोजनाओं के लिए राजस्व विभाग ने संबंधित विभागों को जमीन उपलब्ध करा दी है। इसमें से कुछ विभागों के पास पहले से ही भूमि उपलब्ध रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर ,लालगंज, पल्हनी के आजमपुर ,आजमगढ़ नगर पालिका , सगड़ी में विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। पशु सेवा केंद्र सगड़ी, महराजगंज देवारा क्षेत्र में फायर स्टेशन, अतरौलिया में दो सौ बेड के अस्पताल, फूलपुर, बूढ़नपुर में उपमंडी निर्माण, रणबहादुर महाविद्यालय फूलपुर देहात में पुस्तकालय भवन के लिए भी जमीन मिल चुकी है। जबकि लोहिया पार्क के लिए सदर तहसील के मुजफ्फरपुर गांव में 1.828 हेक्टेयर भूमि मिली है। जिले में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के कैंपस की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि भी विभाग को मिल गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी अच्छेलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल 14 परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें