फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक समेत दो जहरखुरानी का शिकार

Fri, 22 Mar 2013 05:31 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहरखुरानी का शिकार विद्युत कर्मी गुरुवार की सुबह रोडवेज परिसर में अचेतावस्था में पड़ा मिला। जहरखुरानों ने उसके पास से नकदी सहित अन्य सामानों को गायब कर दिया है। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के पास अचेतावस्था में पड़े युवक को दुकानदारों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह मुंबई से घर लौट रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे लूट लिया।
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ बेचन प्रसाद (50) पुत्र स्व. रामलखन सोनभद्र जिले के अनपरा गांव का निवासी है। विद्युत उपकेंद्र अनपरा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। बुधवार की सुबह वह दवा लेने के लिए वाराणसी आया हुआ था। वाराणसी रोडवेज पर वह जहरखुरान गिरोह के सदस्यों के हाथ लग गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद जहरखुरानों ने सामान गायब कर दिया। अचेतावस्था में वह स्थानीय रोडवेज परिसर में पड़ा हुआ था। सूचना पर रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह के द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह खतरे से बाहर है। उधर बुधवार की रात रेलवे स्टेशन के पास अचेतावस्था में पड़े युवक को दुकानदारों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक वंशीधर (45) पुत्र स्व. रामराज मऊ जिले के घोसी थाने के नईबाजार का निवासी है। वह मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर आने के लिए वह गोदान ट्रेन में बैठकर आ रहा था कि रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें