फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार के धक्के से बालिका की मौत

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टिनगंज/पल्हनी। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका समेत युवक की मौत हो गई। बालिका को कार ने तो युवक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। घटना के समय बालिका अपनी मां के साथ ननिहाल से घर लौट रही थी, जबकि युवक आटोरिक्शा लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के केराकत थाने के बंजारेपुर गांव निवासी रामदुलार की पुत्री चार वर्षीय बालिका सलोनी लगभग दो माह पूर्व अपनी मां के साथ बरदह थाने के भीलाई गांव स्थित ननिहाल आई हुई थी। मंगलवार की सुबह सलोनी मां के संग घर लौट रही थी। मां-बेटी सवारी के इंतजार में भीलाई गांव के बाहर सड़क के किनारे खड़ीं थी। तभी अनियंत्रित कार ने सलोनी को धक्का मार दिया। दुर्घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसकी मां धाड़े मारकर रोने लगी। जब तक लोग घायल सलोनी को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर सिधारी थाने के हाइडिल चौक पर मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक से आटोरिक्शा रिक्शा चालक कुचल गया। चालक सवारी के इंतजार में खड़ा था। तभी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रक चालक मौके का फायदा उठा वहां से फरार हो गया। आटोरिक्शा चालक कमलेश यादव (32) रानी की सराय थाने के चकवारा गांव निवासी किसुन यादव का पुत्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद दोनों के ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें