फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल के अभाव में सूख रहा 25 ट्राली गन्ना

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। गन्ना खरीद में लापरवाही बंद नहीं होने से किसानों की आफत आई है। बिलरियागंज ब्लाक के बघैला स्थित मधनापार गन्ना क्रय केंद्र पर डीएम की छापेमारी और कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला। लेकिन अब फिर से अव्यवस्था फैल गई है। आलम यह है कि तौल न किए जाने से लगभग 25 ट्राली गन्ना सूखने के कगार पर है। कई किसान पिछले दस दिनों से अपने गन्ना लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि पैसा लेकर सेंटर से बाहर के गन्नों को खरीद कर लिया जा रहा है। ओरा गांव के रामाश्रय यादव ने बताया कि पिछले बीस दिनों से पर्ची के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इसी गांव के प्रमोद यादव पर्ची के लिए कई दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। पतिला गौसपुर के जुगलेश यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनका गन्ना तौल केंद्र पर पड़ा हुआ है। पिपरहा के डेभा यादव के अनुसार एक पखवारे से गन्ना तौल का इंतजार कर रहे हैं। पलिया के परगट दुबे तथा तेंदुआ के स्वामीनाथ का गन्ना भी क्रय केंद्र पर तौल के इंतजार में पड़ा है। बता दें कि लगभग एक माह पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद डीएम को साथ लेकर केंद्र का निरीक्षण किया थे। गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने एक कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई भी किया था। इस दौरान कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन फिर वही पुरानी व्यवस्था फिर चल रही हैं। किसानों ने बताया कि पर्ची देने के नाम पर प्रति कुंतल चार रुपये मांगे जा रहे हैं। और तो और गन्ना ट्राली खाली करने पर भी दो सौ रुपये की वसूली की जा रही है।

एफसीआई गोदाम का निरीक्षण
संवाददाता
बिलरियागंज। जिलाधिकारी प्रांजल यादव के निर्देश पर सहायक अपर मजिस्ट्रेट राम नरायन मिश्रा और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को शाम चार बजे बिलरियागंज स्थित एफसीआई गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसएमआई पंकज गौतम से जानकारी लेने के बाद धान खरीद रजिस्टर का मुआयना किया। इसके बाद अधिकारियों ने महराजगंज, बूढ़नपुर व अतरौलिया एफसीआई गोदाम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण से एफसीआई कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें