फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनी प्रबोधिनी एकादशी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रबोधिनी एकादशी का पर्व शनिवार को श्रद्घा के साथ मनाया गया। दिनभर व्रत रखकर लोगों ने शाम को सिंघाड़ा, कन्ना ग्रहण किया। साथ ही गन्ने का नेवान भी किया। शाम होने पर जगह-जगह लोगाें ने घरों में दीए जलाए और आतिशबाजी भी की। उधर, पूरे दिन बाजारों में गंजी, सिंघाड़ा और गन्ने की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को लोगों ने पूरे दिन व्रत रखा। शाम को गन्ने का नेवान किया। शनिवार को पूरे दिन बाजार में सड़कों पर गन्ना, सिंघाड़ा और कन्ना की दुकानों पर खरीदारी को भीड़ रही। कन्ना 20 रुपए किलो, , सिंघाड़ा 15 से 20 रुपये किलो बिका। एक गन्ना 10, 15 से 20 रुपये में बेचा गया। शाम को पूजन-अर्चन के बाद घरों में दीप जलाए गए और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की। व्रती लोगों ने गंजी, सिंघाड़े को आहार के रूप में ग्रहण किया। फूलपुर/मेजवां : फूलपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व परंपरागत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम को कस्बे में दीपावली जैसा दृश्य था। कस्बा स्थित शनिचर बाजार में कन्ना, सिंघाड़ा और गन्ने की दुकानों पर सुबह से खरीदारों की भीड़ रही। अंबारी : श्रीआद्याशक्ति दक्षिण कालिका शक्तिपीठ कालीमठ कोलगढ़ माहुल में देवोत्थानी एकादशी समारोह दीपोत्सव देव दीपावली का पर्व 1008 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। पूरा कालीगढ़ दीपाें से जगमगा उठा।
विज्ञापन

इस मौके पर आशुतोष नंदन श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश राय, अभिलाष पाण्डेय, विष्णु सहाय, सत्येंद्र सिंह, अनुराग यादव, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में दीदारगंज, माहुल, अंबारी, बिलारमऊ, पुष्पनगर आदि क्षेत्रों में भी प्रबोधनी एकादशी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें