फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने चार जगहों पर ढाया कहर

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कूढ़िहर गांव के बाहर सड़क पर स्थित कपड़े की दुकान में बुधवार की रात आग लगने से अंदर रखे दस हजार रुपये नगदी सहित कपड़े जलकर राख हो गए। उधर, सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में आग लगने से मड़ई में रखे 80 हजार रुपये के सामान जल गए। इसी तरह तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव में पटाखे की चिंगारी से आग लगने से ढाई सौ बोझ धान खाक हो गया।
विज्ञापन

ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के कूढ़िहर गांव निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र सलगू की गांव के बाहर सड़क पर कपड़े की दुकान है। बुधवार की रात दुकान में आग लगने से अंदर रखे दस हजार रुपये नगदी सहित कपड़े जल गए। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे लक्ष्मीकांत को घटना की जानकारी हुई, तो सन्न रह गए। उधर, सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी संजय पुत्र शंकर सरोज गुरुवार की दोपहर घर से बाहर था। चूल्हे की चिंगारी से उसकी मड़ई जल गई। इससे पीड़ित परिवार के सामने खाने के लाले पड़ गए हैं। बोंगरिया संवाददाता के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव निवासी गोरखनाथ सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह के दरवाजे पर ढाई सौ बोझ धान रखा हुआ था। बुधवार की शाम पटाखे की चिंगारी से धान के बोझ में आग लग गई।
उधर अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में बुधवार की दोपहर आग लग गई। योगेंद्र यादव पुत्र बेचन बुधवार की दोपहर बाहर थे। इसी बीच घर में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग की इस घटना पर काबू पाए। इस दौरान अंदर बंधी एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें