फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर परंपरा भारी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस पर रविवार की शाम बाजार पूरी तरह गरम रहा। इसके बाद भी महंगाई पर आस्था की भीड़ व परंपरा का निर्वहन भारी पड़ा गया। इसका अंदाजा बाजार में उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा सकता था। जिसकी जितनी हैसियत थी वह उस हिसाब से खरीदारी किया। इसक्रम में किसी ने चम्मच-कटोरी खरीदा तो किसी ने वाहन की खरीदारी की।
विज्ञापन

प्रकाश का पर्व दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। तहबरपुर में लगे मेले में श्रीलक्ष्मी-गणेश के दर्शन को लोग उमड़ पड़े। बाद में बर्तन आदि की खरीददारी भी की।
तहबरपुर : धनतेरस पर रविवार को तहबरपुर में लगे मेले में दो स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। मेले में बच्चों ने जहां झूला, चरखी आदि का आनंद उठाया। वहीं लोगों ने बर्तनों सहित कृषि के सामानों की जमकर खरीददारी की। इसी क्रम मेें कंधरापुर में भी मेला लगा।
विज्ञापन

फूलपुर/मेजवां : फूलपुर नगर में श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजा के मद्देनजर कई स्थानों पर श्रीलक्ष्मी और गणेश की छोटी प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। कस्बा में धनतेरस पर सजी बर्तनों की दुकानों पर रविवार को खरीददारों की भीड़ रही। वहीं कुम्हार मिट्टी के बने दीया, घरिया, घंटी बेच रहे हैं। नगर में आधा दर्जन से अधिक श्रीलक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित किए गए हैं। यहां भक्ति गीतों की धूम मची हुई है। रोडवेज, शनिचर बाजार, मंगल बाजार, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर मिष्ठान की दुकानें सजाई गई हैं। अंबारी : अंबारी सहित आसपास के क्षेत्रों में धनतेरस पर जहां प्रतिष्ठानों सहित घरों में सफाई का कार्य चलता रहा। वहीं बर्तन आदि की खरीददारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। निजामाबाद: नगर पंचायत निजामाबाद में सोमवार को बर्तन, झालरों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीलक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। समिति के लोग पंडालों को भव्य रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें