फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी ताकतों को एक होने की जरूरत: राजनाथ

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रविवार को मऊ से वाराणसी जाते समय आजमढ़ सर्किट हाउस में भी पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार जमकर निशान साधा। कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। लालगंज डाक बंगले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों को एक होने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा, कि आजमगढ़ में पुलिस की मौजूदगी में राजेश मौर्य की दिनदहाड़े हुई हत्या से स्पष्ट है कि शासन-प्रशासन की साख समाप्त हो चुकी है। सरकार के आठ महीने गुजर गए, लेकिन वादों के मुताबिक बेरोजगारों को भत्ता मुहैया नहीं कर सकी। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सुधरने के लिए चार माह की मोहलत और दी जा रही है। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा के पास आंदोलन के अलावा कोई और विकल्प नहीं रहेगा।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के रविवार की शाम को लालगंज डाक बंगले पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में राजनीति की यही दशा रही, तो लोकतंत्र पर संकट आ सकता है। ऐसे में राष्ट्रवादी ताकतों को एक होने की जरूरत है। श्री सिंह ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव से इंकार किया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जोगेंद्र राय, रजनीश जायसवाल, नंदन जायसवाल, प्रेमनाथ सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक सोनकर, ज्ञानमती, सत्येंद्र राय, रामनयन सिंह, पप्पू राय, इंद्राज चौहान, ओमप्रकाश सिंह, आदित्य, सुकदेव सिंह, अनिल राय, अभिमन्यु सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें