फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा क्षेत्र

Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गणेश उत्सव के पर्व पर नगर क्षेत्र के विभिन्न गणेश मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह विधि-विधान से भगवान गणपति का शृंगार किया गया। इसके बाद शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। उधर अहरौला में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मना।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में गणेश चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। घरों में लोगों ने भगवान गणपति का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किए। लालडिग्गी स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर सुबह गणेश जी का भव्य शृंगार किया। इस दौरान पूजन-अर्चन को सुबह से मंदिर में भीड़ लगी रही। शाम को हवन-पूजन के बाद रात में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में नगर के दामोदर कटरा में गणेश जी के प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। इस अवसर पर भक्ताें द्वारा किए जा रहे हवन, आरती आदि से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान लगाए जा रहे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शाम को पंडाल में गणेश जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शाम को गणेश जी के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। लालगंज : श्रीगणेश जी उत्सव पर लालगंज बाजार के गंगा कटरा में वैदिक रीति से पं. पारसनाथ मिश्र द्वारा पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। लालगंज पूजा समिति के सदस्य और अन्य नागरिकों में दीन दयाल बरनवाल, ज्ञानचंद्र सेठ, कवलधारी, अरविंद , अजय बरनवाल, कन्हैया पटवा, विकास जायसवाल, दीपक सेठ, संपति, प्रमोद, मनीष, संतोष सेठ, लालू प्रसाद आदि के सहयोग से एक रोज पूर्व ही विद्युत झालरों, फूल-मालाओं से पंडाल को सजाया गया था। बुधवार को पूजन-अर्चन के बाद गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें