फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से सब बेहाल

Tue, 31 Jul 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बिजली कटौती के कारण किसान से लेकर आम लोग तक परेशान हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, इसी बीच उत्तरी ग्रीड फेल हो जाने से फूलपुर क्षेत्र में लगभग बीस घंटे से आपूर्ति ठप है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र मुहम्मदपुर में ओवरलोड के कारण जुड़े गांवों में कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मेजवां। उत्तरी ग्रिड फेल हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। इससे प्रदेश समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गई है। फूलपुर क्षेत्र में लगभग 20 घंटा से विद्युत आपूर्ति ठप है। फूलपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 132 केवीए पारेषण से की जाती है। पूर्वांचल में विद्युत आपूर्ति के लिए सारनाथ कंट्रोल स्थापित है। रविवार की रात लगभग ढाई बजे फूलपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अचानक गुल हो गई। फिर सोमवार को दिन भी बिजली नहीं आई। इससे लोग बिलबिला उठे। सावन का अंतिम सोमवार और रमजान माह होने के नाते सुबह पानी न मिलने से लोग पानी को लेकर दर-दर भटकते रहे। उधर ग्रामीण इलाकों में किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पाए। वहीं इस संबंध में फूलपुर स्थित 132 केवीए के एसएसओ ने बताया कि उत्तरी ग्रिड में आई खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है।
देवगांव। बिजली की अनियमित कटौती और महंगाई से किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसानाें ने जिलाधिकारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से सुबह बिजली कटौती न किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के राजबली राम, अनिल आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। आजमगढ़। ओबरा की दो इकाइयों के रविवार की रात में ठप हो जाने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। फूलपुर, जहानागंज सहित लगभग सभी कस्बे और गांवों में विद्युत व्यवस्था के बेपटरी हो जाने से हाहाकार मचा है। 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से कस्बों सहित गांव अंधेरे में डूबे पड़े हैं। हालांकि आजमगढ़ शहर में बिजली व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत बनी रही। बता दें ओबरा तापीय परियोजना की केबल गैलरी में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से 50-50 मेगावाट की दो इकाइयों के ठप होते ही पहले से विद्युत संकट झेल रहे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। रविवार की रात लगभग ढाई बजे जहानागंज, मुबारकपुर, फूलपुर, लालगंज, पवई, गोसाईं की बाजार, अंबारी, बिलरियागंज, ठेक मा, बरदह, कप्तानगंज, तहबरपुर,अतरौलिया, निजामाबाद,सरायमीर , आदि कस्बाें के साथ ही सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल हो गई। कस्बों की बिजली गुल होने से ब्लाक और तहसील कार्यालयों में पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी बिजली बिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कार्यालयों में बिजली को लेकर हाहाकार मचा रहा। बाजारों में आटा चक्की, आयल मिलों पर बिजली के अभाव में ताला लटका रहा। इधर नलकूपों के ठप हो जाने से सूख रही धान की फसल को लेकर किसानों में भी हाहाकार मचा रहा। बिजली विभाग के एक्सईएन ने बताया कि अनपरा में ग्रिड फेल हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बाधित है। मुबारकपुर कस्बा सहित कुछ कस्बों में शाम छह बजे विद्युत आपूर्ति की गई। कब कट जाएगी, कोई निश्चित समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें