फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्सः आजमगढ़ संवेदनशील

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूरे प्रदेश में एड्स रोगियाें के मामले में जहां आजमगढ़ जिला संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है, वहीं निजामाबाद तहसील रोगियों के मामले में नंबर वन पर है। दूसरे नंबर पर मेंहनगर तहसील है। यहां परदेश में रहने वाले ट्रक ड्राइवरों और परदेशियों ने ज्यादा संक्रमण फैलाया है। रोजी-रोटी की जुगाड़ में खाड़ी देश जाने वाले लोग भी संक्रमण लेकर आ रहे हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 60 प्रतिशत एड्स रोगी निजामाबाद में हैं। यहां के ज्यादातर लोग दिल्ली और मुंबई सहित बड़े प्रदेशों में ट्रक ड्राइवर हैं। यह लोग दिल्ली, मुंबई, खाड़ी देश से संक्रमित होकर आते हैं तो पहले पत्नी को यह रोग उपहार में देते हैं। इसके बाद इनसे होने वाला बच्चा भी एचआईवी संक्रमित हो जाता है। यानी पूरा परिवार एचआईवी संक्रमित हो जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिला के होने वाले बच्चे एचआईवी संक्रमित हों। लेकिन इसमें 25 फीसदी संभावना पोजीटिव होने की होती है। दूसरे नंबर पर मेंहनगर तहसील है। यहां भी ज्यादा एड्स पीड़ित हैं। यानी पूरा आजमगढ़ जनपद ही एड्स पीड़ित रोगियों के मामले में संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। यहां अमेरिकी लेडी जेन्ना यूड्रेन रिसर्च करने के लिए दो दिन रह चुकी हैं। वह एचआईवी पीड़ित गर्भवती महिलाओं से मिलकर सरकार की तरफ से मुहैया करायी जा रही सुविधाओं का जायजा भी ले चुकी हैं तथा आगे बढ़ने का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें