फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदह थाने से आरोपी हथकड़ी सहित फरार

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा (आजमगढ़)। बरदह थाने की हवालात से शनिवार की रात लूट और छिनैती का आरोपी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। पुलिस के जवान सोते रह गए। आधी रात को यह जानकारी हुई तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस खेत-खलिहानों और बाजारों की खाक छानती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंप दी है।
विज्ञापन

ठेकमा निवासी रिंकू माली को बरदह थाने की पुलिस ने शनिवार को दोपहर में गश्त के दौरान 70 ग्राम डायजापाम के साथ गिरफ्तार किया था। उसे थाने पर लाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। शाम होते ही बरदह थानाध्यक्ष गश्त पर निकल गए। इधर ,थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रिंकू को लाकप में बंद न कर हथकड़ी लगाकर रस्सी को जंगले में बांध कर छोड़ दिया। रात लगभग बारह बजे बरदह थानाध्यक्ष सुरेश सिंह थाने पर पहुंचे तो पुलिस कर्मी सो रहे थे और मुल्जिम हथकड़ी सहित गायब था। इस पर पूरे स्टाफ के हाथ - पांव फूल गए । रिंकू को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों ने जंगल - झाडि़यों, स्टेशनों पर खंगाला। उसके घर और संदिग्ध ठिकानों, नात-रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आसपास के थाने एलर्ट कर दिए गए । पूरी रात कई थाने की पुलिस परेशान रही। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि डायजापाम के साथ गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू माली की तलाश जारी है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें