फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले ईंट आैर पत्थर

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहापुर गांव में बुधवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। रौनापार और बरदह थाना क्षेत्र में भी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहांपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने पहले से ही कब्जा कर रखा है, जिसे बेदखल कर कुछ लोग और कब्जा करने लगे। इस पर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में सीता देवी पत्नी रामप्रीत यादव, रामबहाल पुत्र मनराज, अरुण कुमार पुत्र रामप्रीत घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से दशरथ पुत्र हंसई, प्रेम पुत्र दशरथ, दिनेश पुत्र विक्रमा और अशोक पुत्र हीरा घायल हो गया। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार रौनापार थाने के हसनपुर गांव में बुधवार की सुबह विवादित जमीन को लेकर दबंग पड़ोसियों ने मारपीट कर 30 वर्षीय रामा पुत्र हरिगेन राम, 42 वर्षीय महेंद्र घायल हो गए। वहीं बरदह थाने के बकेश गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में हीरावती, किसमत्ती देवी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें