निजामाबाद। थाना क्षेत्र के खदवा गांव में सोमवार की रात में 16 वर्षीया छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।खदवा के अरविंद शर्मा की पुत्री पूजा शर्मा सेंटरवा स्थित इंटर कालेज में 10 वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार की रात में उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मौत की सूचना पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।