फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से आ रहे यात्री की बस में मौत

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वाराणसी से दवा लेकर आ रहे यात्री की सफर के दौरान बस में मौत हो गई। रोडवेज पर रविवार की शाम लगभग छह बजे बस में उसे मृत अवस्था में पाए जाने पर सनसनी फैल गई। रोडवेज पुलिस चौकी के सिपाहियों ने शव को नीचे उतारा और शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक 45 वर्षीय मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद कदीर सरायमीर थाने के सरायमीर कस्बे का निवासी थी। वह टीबी का मरीज था। उसके परिवार के कुछ लोग वाराणसी में रहते हैं। वह सोमवार को इलाज केलिए वाराणसी गया हुआ था, जहां से दवा लेकर रोडवेज की बस से घर लौट रहा था। उसके पास से रानी की सराय स्थित शंकरपुर चेक पोस्ट तक का टिकट मिला है। उसे शंकरपुर चेक पोस्ट के पास ही उतरना था। लेकिन इस बीच बस में बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। रोडवेज परिसर में बस के रूकने पर सभी यात्री चले गए। जबकि मोहम्मद सगीर अपनी सीट पर मृत पड़ा था। नगर कोतवाल एमपी शुक्ला ने बताया कि मृतक टीबी का मरीज था। बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें