फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखा व्यवसायी से लूटा ढाई लाख का आभूषण

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाने के सरायपुल गांव के पास शनिवार की दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटा सराफा व्यवसायी से जेवरात भरा बैग लूट लिया और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बैग में लगभग ढाई लाख का जेवरात था। जबकि पुलिस का कहना है कि बाइक की डिग्गी तोड़ कर जेवरात की चोरी कर ली गई।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के तम्मनपुर थाने के जल्लापुर मसेड़ा गांव निवासी दिनेश सोनी पुत्र गंगा राम सोनी की तम्मनपुर बाजार में सराफा की दुकान है। सराफा व्यवसायी शनिवार की दोपहर में जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार में जेवरात खरीदने गया था। वहां से जेवरात खरीद कर दुकान के लिए रवाना हुआ। इस बीच शाहगंज से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पवई थाने के सरायपुल गांव के पास पहुंचते ही ओवर टेक कर सराफा व्यवसायी को रोक लिया और तमंचा सटा कर बाइक की डिक्की में रखे बैग सहित जेवरात लेकर फरार हो गए। बदमाशों के दूर निकल जाने पर सराफ व्यवसायी ने शोर मचाना शुरू किया, तो गांव वाले जुट गए। सराफा व्यवसायी के अनुसार बैग में लगभग ढाई लाख के जेवरात थे। उसने इस संबंध में पवई थाने की पुलिस को तहरीर दी , लेकिन पुलिस लूट की घटना से इंकार कर दिया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर शांत हो गई। पवई थानाध्यक्ष सत्यनरायन वर्मा ने बताया कि सराफा व्यवसायी सरायपुल गांव के पास बाइक खड़ी कर कहीं चला गया था। इस बीच उसके बाइक की डिक्की तोड़ कर अज्ञात चोर लगभग 15 हजार का चांदी का जेवरात चुरा ले गए। इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें