फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाने के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर ठेकमा पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित डीसीएम ने कहर ढा दिया। दो महिलाओं और भैस को रौंदते हुए पेड़ से टकराने के बाद डीसीएम पलट गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं दो भैंस भी डीसीएम की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पाकड़ का विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गया। दोनों महिलाएं सुबह के पहर शौच को निकली थीं।
विज्ञापन

बरदह थाने के बिजौली गांव निवासी रघुनाथ यादव की पत्नी 50 वर्षीया चनौता यादव और हंसराज की पत्नी 48 वर्षीया चनौता देवी शुक्रवार की सुबह गांव के सीवान में शौच के लिए गई थीं। शौच के बाद दोनों घर लौट रहीं थी। इस बीच जौनपुर जिले से आ रहे डीसीएम ने पीछे से हंसराज की पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे बढ़ने पर 10 मीटर की दूरी पर रघुनाथ यादव की पत्नी चनौता यादव की साड़ी डीसीएम में फंस गई। चनौता को घसीटते हुए डीसीएम रोड किनारे डाक्टर मनोज यादव के दो भैसों को टक्कर मारते हुए पाकड़ के विशाल पेड़ से जा टकराया। मौके पर ही रघुनाथ यादव की पत्नी चनौता यादव की मौत हो गई। दोनों भैस के साथ ही हंसराज की पत्नी चनौता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर पेड़ से टकरा कर डीसीएम के पलट जाने पर कानपुर निवासी चालक 40 वर्षीय मोहन सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से डीसीएम में घायलावस्था में फंसे चालक को निकाल कर ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जबकि घायल चनौता देवी की हालत गंभीर होने पर ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें