फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के नाम पर ट्रक लूट ले गए

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव के पास से सोमवार की रात बदमाशों ने ट्रक चालक को तमंचे से भयभीत कर ट्रक को लूट लिया। इस दौरान चालक को पेड़ से बांधकर मारपीट कर घायल कर दिया। लुटेरे तीन की संख्या में थे, वे यात्री बनकर चालक से गोविंद साहब मेला जाने के नाम पर लिफ्ट मांगकर ट्रक में सवार हुए थे। घटना की जानकारी होने पर ट्रक स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घटना के बाबत तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लूटी गई ट्रक पवई थाने के बवन तरवां गांव निवासी श्यामबिहारी यादव पुत्र रामसुमेर की थी। ट्रक को वह खुद ही चला रहा था। सोमवार की रात श्याम बिहारी ट्रक लेकर फैजाबाद जा रहा था। रास्ते में बूढुनपुर चौके पर खड़े तीन युवकों ने हाथ देकर ट्रक को रोकवाया। इस दौरान युवकों ने चालक से गोविंद साहब मेले तक जाने के लिए लिफ्ट मांगा। चालक उन्हें ट्रक में बैठा लिया। रात को ग्यारह बजे के करीब तेजापुर गांव के पास चालक ने लघुशंका करने के लिए ट्रक को रोका। पीड़ित ने बताया कि जब वह लघुशंका कर वापस ट्रक में सवार हुआ, तो बदमाशों ने उसे तमंचा सटा दिया। साथ ही चालक सीट से हटने के लिए बोले। चालक ने कारण पूछा तो युवकों ने उसके उपर हमला बोल दिया। साथ ही उसके पास मौजूद रुपये आदि लूटने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे पेड़ से बांध दिया। साथ ही ट्रक लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद गुजरने वाले राहगीर ने श्यामबिहारी को देखा और उसे छुड़ाया। इस दौरान चालक थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी।मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें