फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमौली के लोगों को विकास की आस

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जन्म दिन की पूर्व संध्या पर जिस तमौली गांव को गोद लिया है, वह पल्हनी विकास ख्ंाड का शहर से लगा गांव है। गांव से मात्र दो किमी पर मंडी परिषद तीन किमी पर ब्लाक है। तीन हजार छह सौ बत्तीस की आबादी वाले इस गांव में 75 प्रतिशत यादव है। 25 प्रतिशत में 12 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग शेष 13 प्रतिशत में दलित शामिल है। कुल मिलाकर यह गांव मुस्लिम आबादी विहीन है। शहर से लगे होने के बाद भी इस गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

बताते चलें कि हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव में इस गांव से पड़े1585 वोट में से मुलायम सिंह यादव को 1094 वोट मिले थे। भाजपा के रमाकांत यादव को 176 बसपा के शाहआलम को 216 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 18 वोट मिले थे। तमौली गांव रानी की सराय थाना क्षेत्र में आता है। थाने के रिकार्ड में भी इस गांव की छवि अच्छी नहीं है। गांव में चार बड़े अपराधी है। इसमें से एक रानी की सराय थाने का एचएस है। गांव के प्रधान राम लखन यादव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी इस गांव का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। प्रधान के शब्दों में विकास अवरुद्ध होने का मुख्य कारण आपसी विवाद है। गांव में आने के लिए खड़ंजा मार्ग तो है, लेकिन मुख्य समस्या जल निकासी की है। घरों का पानी इधर-उधर बहता रहता है। गांव का कोई ऐतिहासिक और राजनैतिक इतिहास नहीं है। यहां 60 लोगों के पास इंदिरा आवास, 192 के पास लाल कार्ड, 101 परिवार में पीला और 303 लोगों के पास सफेद कार्ड है। गांव के चकमार्ग पर अवैध कब्जा है। जिससे ट्रैक्टर आदि खेतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। आपसी अड़गेबाजी से कई वर्षों से गांव की चकबंदी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें