लखनऊ। सिंचाई विभाग ने सोमवार को नौ अधिशासी अभियंताओं के तबादले कर दिये। कर्वी में तैनात अशोक कुमार सिंह को सरयू खंड प्रथम बहराइच में तबादला किया गया है।
बहराइच में तैनात नरेंद्र कुमार जड़िया को परियोजना क्रियान्वयन इकाई-2 लखनऊ जबकि लखनऊ में तैनात राजबहादुर सिंह को बाढ़ खंड कुशीनगर में तैनाती मिली है। बाढ़ खंड कुशीनगर में तैनात भानु प्रताप सिंह को अनुश्रवण एवं मूल्यांकन इकाई-2 लखनऊ व बहराइच में तैनात सत्यप्रिय को बाणसागर नहर निर्माण खंड-2 में तबादला किया गया है।
प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ में तैनात राजीव कुमार पांडेय को शारदा सहायक खंड-32 आजमगढ़ व परियोजना क्रियान्वयन इकाई-2 लखनऊ में तैनात धर्मेन्द्र कुमार यादव को सिंचाई खंड फैजाबाद भेजा गया है। इसी प्रकार मिर्जापुर में तैनात नीरज कुमार को अनुसंधान एवं नियोजन खंड मिर्जापुर में ही तैनाती मिली है। इस स्थान पर तैनात शिव मूरत साहू को बाणसागर नहर निर्माण खंड-1 मिर्जापुर में तबादला किया गया है।