फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को जान से मारने की धमकी

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरिया बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज के प्रभारी (चिकित्साधिकारी) को सोमवार शाम मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही डाक्टर को धमकाया गया कि वह भविष्य में आया को परेशान न करे। मंगलवार को चिकित्साधिकारी की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व डाक्टर ने वार्ड की आया को ड्यूटी में लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सीएचसी बिलरियागंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह के अनुसार अस्पताल में मृतक आश्रित के पद पर एक आया नियुक्ति हुई है। उन्हें दवा वितरण के लिए फार्मासिस्ट के साथ लगाया गया है, लेकिन वह कभी समय पर नहीं आती हैं। कई दिनों तक बगैर सूचना ड्यूटी से गायब भी रहती है। शनिवार को अस्पताल में आने पर डा. बीके सिंह ने उसे समझाया, साथ ही दोबारा गलती नहीं करने की चेतावनी भी दी। सोमवार की शाम करीब सात बजे डा. सिंह अपने कमरे में थे तभी उनके मोबाइल पर फोन कर किसी ने आया को परेशान न करने की चेतावनी देते हुआ जान से मारने की धमकी दी। डाक्टर ने थाने में इसकी सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस काल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें