आजमगढ़। कुंवर सिंह उद्यान में सोमवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली व 24 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर होने वाले धरने की सफलता पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मु. इफ्तेखार खान काशीपुरी ने कहा कि अनुदान सूची का प्रकाशन, पुरानी पेंशन योजना बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना आयोजित किया गया है। इस मौके पर जिलामंत्री रामदुलार सिंह चौहान, सुभाष पांडेय, रमेश सिंह, जयप्रकाश यादव, दयाराम यादव, पारस सिंह आदि उपस्थित थे।