फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का मुकाबला सिर्फ मोदी से

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर/अमिलो। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन हुजूरे हाफिज़े मिल्लत की मज़ार पर चादर चढ़ाने के बाद कस्बे के मुहल्ला कटरा में वरिष्ठ सपा नेता हाजी मुहम्मद यूनुस अंसारी के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हुजूरे हाफि जे मिल्लत से मेरे गहरे संबंध थे। उनके द्वारा स्थापित अल्जामियतुल अशरफि या का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। यहां से पढ़े छात्र पूरी दुनिया में इस्लाम की खिदमत कर रहे हैं। कहा कि हमारी लड़ाई किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से नहीं है बल्कि सीधे मोदी सेे है। श्री हसन ने कहा कि हमारी सरकार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है। इस दौरान किसी भी मुस्लिम युवक को फ र्जी मुकदमे में नहीं फ ंसाया गया। कांग्रेस महंगाई को काबू करने में नाकाम रही है। कहा कि फर्जी मुकदमों में जितने भी मुस्लिमों को फंसाया गया है, वे सारे मुकदमे बसपा शासनकाल के हैं। भ्रष्टाचार और लूटखसोट में बसपा चैंपियन रही है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुबारकपुर बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है, बुनकरों के लिए सपा सरकार ने प्रति पावरलूम पर 65 रुपये की दर से बिजली बिल तय किया है, जबकि महाराष्ट्र में 1000 रुपये प्रति पावरलूम की दर से देना पड़ता है। इस अवसर पर रेशम सलाहकार मंत्री नफीस अहमद, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, रामदर्शन यादव, हाजी मुहम्मद यूनुस अंसारी, विरेंद्र यादव सहित सपा के दर्जन भर कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें