फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करने से मना करने पर फूंक दी मड़ई

Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारागंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मनबढ़ों ने काम नहीं करने पर शुक्रवार की रात मुसहरों की मड़ई फूंक दी। इससे नाराज बस्ती के लोग शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़तों का आरोप है कि मड़ई फूंकने के साथ ही लूटपाट भी की। शनिवार की सुबह जब वे शिकायत करने थाने पहुंचे तो पुलिस ने एक पीडि़त को थाने पर बैठा लिया।
विज्ञापन

पीडि़तों में नीरे, संता, दुर्गावती, रामधनी, घूरे, संता धौरहरा गांव के निवासी हैं। सभी जाति के मुसहर हैं और गांव के बाहर मड़ई डालकर रहते हैं। पीडि़तों के अनुसार सभी ईंट भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। इन सभी से गांव का एक मनबढ़ व्यक्ति जबरन अपने घर काम करवाता है। मजदूरी देने में आनाकानी करता है। पीडि़तों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उस दबंग ने अपने घर काम करने के लिए सभी को बुलवाया। लेकिन वे सभी ईंट भट्ठे पर चले गए। इस बात से नाराज मनबढ़ रात करीब एक बजे शराब के नशे में धुत होकर मुसहर बस्ती पहुंचा। इनकी मड़ई में आग लगा दिया। साथ ही घर में रखे 15 सौ रुपये नगदी सहित मोबाइल आदि लूट ले गया। शनिवार की सुबह रामधनी शिकायत लेकर दीदारगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही थाने पर बैठा लिया। इस मामले में एसपी से मिलकर कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें