फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से हुए नुकसान को कम करने के दिए टिप्स

Fri, 07 Mar 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिक डा.आरके सिंह ने हाल ही में हुई बारिश से दलहनी फसलों को हुई क्षति से निपटने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हुई बरिश से चना, मटर, सरसों केकाफी फूल गिर गए हैं। ऐसे में किसानों को एक लीटर पानी में पांच एमएल मल्टी प्लेक्स दवा का छिड़काव करना चाहिए। इससे फसलों में फूल बनने के साथ ही फल भी लगने लगेगा। इसी क्रम में डा. एलसी वर्मा ने किसानों को पशुओं के बारे में जानकारी दी। बोले दुधारू पशु से किसान अपने को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। साथ ही खुशहाल भी हो सकता है। इसीक्रम में डा. रणधीर नायक ने किसानों को खेत की मिट्टी के बारे में बताया। उन्होंने किसानों को एक सूत्र दिया बोले किसान अपनी मिट्टी को पहचाने तो उनकी कई समस्याएं दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें