फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हिंसक और आगजनी की घटनाओं के विरोध में मोहम्मदपुर बाजार से एक किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीण हिंसक घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी और आगजनी में फूंकी गई दुकानों के मालिकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने समझाबुझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर हिंसा में घायल एक और युवक के देर रात जिला अस्पताल पहुंचने से घायलों की संख्या दो हो गई। क्षेत्र में रात में भारी सुरक्षा बल गश्त कर रहा था। इस घटना में छोटे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ। घटना से भयभीत दुकान छोड़ भाग खड़े हुए दुकानदार पुलिस के पहुंचने पर हिम्मत जुटाकर देर रात वापस लौटे। वहां टूटी, फूंक दी गई दुकान, फर्नीचर और बाहर बिखरा सामान ही मिला। दुकानदार अपने घर की महिलाओं और बच्चों के साथ सड़क पर बिखरे सामानों को बटोरने लगे। अधेड़ महिला रामा देवी ने बताया कि वह लगन को देखते हुए उसने कर्ज लेकर पति को रुपया दिया था, ताकि बिक्री के बाद आर्थिक तंगी दूर हो सके, लेकिन अराजक तत्वों ने सब नष्ट कर दिया। घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने मामले को शांत कराने के बाद सच्चाई जानने में जुटे गए। बाजार में हिंसा के विरोध में एक किलोमीटर दूर किशनपुर में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उपद्रवियों को गिरफ्तार करने, नियमानुसार दुकानदारों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसी तरह ग्रामीण शांत हुए और रास्ते से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें