फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 99,884 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने की।उन्होंने लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान 99,884 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक पदाधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत आम आदमी के लिए सुलभ एवं प्रभावी वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है। यहां दिए गए फैसले सुलह-समझौते पर आधारित होते हैं, जिससे न कोई जीतता है न हारता है, बल्कि आपसी मतभेद समाप्त हो जाते हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,12,315 वाद चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 99,884 वादों का निस्तारण किया गया।
इन मामलों में कुल 2,53,03,89,58 (253 करोड़ रुपये से अधिक) की धनराशि पर समझौता हुआ। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 84,741 तथा कोर्ट से 15,143 दीवानी एवं फौजदारी वाद निस्तारित हुए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने स्वयं 2 वादों का निस्तारण किया। पारिवारिक न्यायालय में कुल 170 वादों का निस्तारण हुआ, जिनमें 50 दंपत्तियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। लोक अदालत में जिला कारागार, आजमगढ़ के बंदियों द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण से तैयार सामानों का स्टॉल भी लगाया गया, जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का संचालन अंकित वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें