आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह की ओर से सुनवाई के बाद मिलावट के 13 मामलों में 99 हजार रुपया जुर्माना लगाया है। निर्धारित समय सीमा में धनराशि जमा नहीं करने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है इसमें मुबारकपुर के प्रकाश मौर्य पुत्र मुन्नर मौर्य पर 10 हजार, पुराना चौक बिलरियागंज के अनूप कुमार पुत्र रामचंद्र गिरी पर चार हजार, रामचंद्र पुत्र स्व. परमेश्नर पर आठ हजार, सिधारी के नवीन प्रकाश वर्मा पुत्र आदित्य प्रकाश पर दो हजार, सुपर मार्केट के मेसर्स जालान पर आठ हजार, तहबरपुर के महुआर के कामता प्रसाद पुत्र स्व. राम प्रसाद पर आठ हजार का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, सर्वजीत यादव पुत्र श्रीकुमार बसही पर 12 हजार, फिरोज अहमद पुत्र स्व. मुमताज पर आठ हजार, देवगांव के इंद्रदेव यादव पुत्र हीरामन पर 12 हजार, फरिहां के विनोद पुत्र श्याम नारायण पर 12 हजार, फरिहां के शिवकुमारी पत्नी शोभनाथ पर आठ हजार, सिधारी के अजय पुत्र स्व. सिंहासन पर दो हजार, सिधारी के शशीराय पत्नी वीरेंद्र कुमार पर पांच हजार जुर्माना लगाया गया है।