फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 26 केंद्रों पर 9204 अभ्यर्थी कल देंगे पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर 9204 अभ्यर्थी पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं पांचों जोन पर एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों को मास्क व सैनिटाइजर लेकर आना अनिवार्य है। बिना मास्क के अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक आजमगढ़ के प्रधानाचार्य इत्तेखार अहमद ने बताया कि शनिवार की सुबह की पाली में 22 केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं शाम की पाली में मात्र चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। बताया कि सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) की आनलाइन परीक्षा 15 सितंबर को दो पालियों में दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को कराया गया सैनिटाइज
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकन के लिए प्रशासन द्वारा परीक्षा के एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। जिससे परीक्षा देने वाले छात्र सुरक्षित रह सके। वहीं सीटिंग प्लान का कार्य भी पूर्व करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें