फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी क्षमता का प्रयोग कर सम्मेलनों को बनाए सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश एवं क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारियों, लोकसभा संयोजक व प्रभारी, विधानसभा संयोजक व प्रभारी, पूर्व प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं आजमगढ़ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू हो चुका है। इसकी तैयारी आप भी शुरू कर दें। 11 से 31 मार्च के बीच सभी मोर्चों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर अलग-अलग विधानसभा में होना है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से इस सम्मेलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का अपना संकल्प पूरा करें। इस दौरान डॉ. आरबी त्रिपाठी और अरुण कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. श्याम नारायण सिंह, विनोद राजभर, जनार्दन सिंह गौतम, दुर्ग विजय यादव, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम नारायण पाण्डेय, श्री कृष्ण तिवारी, सज्जन मणी त्रिपाठी, रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, जगत नारायण गौड़, लक्ष्मण मौर्या, हनुमंत सिंह, लक्ष्मण मौर्या, सच्चिदानंद सिंह, सतेेंद्र राय, हरिवंश मिश्रा, मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें