फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के शमशाबाद ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के शिक्षकों की मनमानी कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नसरीन बानो ने कहा कि मेरे कार्यकाल से पहले भी इस स्कूल के शिक्षक अपनी मनमानी के चलते लगातार अनुपस्थित रहते हैं। लेकिन रजिस्टर में उनकी उपस्थिति बनी रहती है। समय से पठन-पाठन का कार्य भी नहीं करते और कुछ कहने पर उनका शब्द होता है कि हम नहीं पढ़ाएंगे जो करना है कर लीजिए। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम के द्वारा जांच में मामला सही पाया गया था जो शिक्षक स्कूल पर नहीं थे उनकी भी रजिस्टर में उपस्थिति बनी हुई थी। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने हेड मास्टर को जमकर फटकार लगाई थी और सुधरने की चेतावनी दी थी। विगत बुधवार को भी खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश के अनुसार शिक्षा समिति की बैठक होनी थी प्रधान द्वारा कुर्सी स्कूल पर भिजवाई गई और ग्रामीण भी वहां पहुंचे। जिस पर शमशाबाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता की गई और कुर्सी कैंपस से निकाल कर बाहर फेंक दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की। इस मौके पर अब्दुल बारी, अरुण कुमार, सूबेदार, राधेश्याम मौर्य, राम पलट मौर्य, प्रेमनाथ, महेंद्र गौड़, सुरेंद्र गुप्ता, शीला, रामराजी, बसंती, इंद्रावती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें