फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अंजुमनों ने हाफिज-ए-मिल्लत को पेश की खिराजे अकीदत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। अल्जामियतुल अशरफिया के संस्थापक सूफी हजरत शाह अब्दुल अजीज के आस्ताने पर उर्स के दूसरे दिन गुरुवार को भी अकीदतमंदों का मेला लगा। दोपहर में हजरत हाफिज-ए-मिल्लत के पुरानी बस्ती मुहल्ले से सज्जादानशीं अब्दुल हफीज की देखरेख में चादर का जुलूस निकाला गया। 20 अजुमनों ने हाफीज-ए-मिल्लत की बारगाह में नातख़्वानी पेश कर खिराजे अक़ीदत पेश की।
विज्ञापन

बाद नमाज मगरिब मजलिसे मुशावरत कुल हिंद बज्मे अजीजी, अमजदिया और हल्का-ए-जिक्र किया गया। आस्ताने पर जाइरीन के चादर चढ़ाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। अल्जामियतुल अशरफिया का परिसर जाइरीन से खचाखच भरा रहा। जाइरीनों ने मजार पर पहुंचकर चादरपोशी और गुलपोशी कर दुआएं मांगी। देर रात कुल शरीफ की रस्म पूरी की गई। इसके बाद दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। दस्तारबंदी में 29 मुफ्ती, 212 फाजिल, 219 आलिम, 168 कारी, 37 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। उलेमा ने उन्हें दस्तार (डिग्री) से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें