फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी के साथ ही जाम नालियां बढ़ा रही पीलिया की महामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर में पीलिया की महामारी के पीछे जहां दूषित पानी की सप्लाई प्रमुख रूप से जिम्मेदार है तो वहीं पूरे नपा क्षेत्र में जाम हुई नाली के साथ ही नाली का लाल हुआ पानी भी पीलिया को बढ़ाने में सहायक साबित हो रहा है। मुख्य प्रभावित क्षेत्र पुरारानी में दो पोखरियों को पाट दिए जाने के बाद से जल निकासी की सारी व्यवस्था की ध्वस्त प्राय: हो चुकी है और नाली में जमा पानी से उठ रही दुर्गंध राहगीरों व स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार कर रही है।
विज्ञापन

पुरा रानी मुहल्ले में पूर्व से ही दो पोखरियां थी। जिसे वर्तमान में पूरी तरह से पाट दिया गया है। इन्ही पोखरियों में इस क्षेत्र में स्थित नगर पालिका के नाली-नालों का पानी जाता था। पोखरियों के पट जाने से पूरे पुरारानी मुहल्ला के जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। नाली में जमा लोगों के घरों का गंदा पानी बजबजा रहा है और उसमें सडन पैदा हो जाने से दुर्गंध उठने लगी है। इतना ही नहीं लीकेज को लेकर नपा द्वारा पूरे क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे भी खोदे गए है, जिसमें भी नाले का गंदा पानी एकत्र हो रहा है।एकरा पब्लिक स्कूल से लेकर अंसार गल्र्स इंटर कालेज तक की स्थिति तो यह है कि लोगों का राह चलना मुश्किल है। बिना नाक बंद किए कोई भी इस रास्ते से गुजर नहीं सकता है।
000000000000000000000
कुछ और ही इशारा कर रहा नाले का लाल हुआ पानी
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे के पुरा रानी मुहल्ले में स्थित नालियों में जमा हुआ पानी का रंग लाल है। नाली के पानी का यह लाल रंग कुछ और भी इशारा कर रहा है। नाले के पानी के लाल होने और उठ रही भीषण दुर्गंध पीलिया की महामारी को तेजी से फैलाने में सहायक साबित हो रही है। पानी का रंग लाल क्यो है यह तो जांच का विषय है लेकिन सूत्र इस ओर भी इशारा कर रहे है कि क्षेत्र में अवैध रूप से बूचडख़ानों का संचालन होता है और बूचडख़ानों से निकलने वाले खून के चलते ही नाले के पानी का रंग लाल है।
विज्ञापन

00000000000000000000000
नपा प्रशासन पूरी तरह से जनता की सेवा में जुटी है। कहीं किसी को भी नपा प्रशासन से शिकायत नहीं है। पानी ही नहीं बल्कि तली भुनी चीजों से भी पीलिया फैलती है। जहां तक नाली के पानी का रंग लाल होने की बात है तो यह हमें नहीं जानकारी, हमारे नगरवासी यदि शिकायत करेंगे तो मैं स्वयं मौके पर जाकर जांच कराउंगा। फिलहाल मेरे पास किसी ने ऐसी शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

हाजी अब्दुल मजीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा मुबारकपुर।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें