फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन ने भाजपा का रास्ता किया ब्लाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सठियांव बाजार से देवरिया, संग्रामपुर, असोना, अवांव होते हुए टोड़रपुर आदि में सपा सरकार का संदेश पहुंचाया। कार्यक्रम में गोपाल राजभर, दयाराम चौहान, सहबीर राजभर, बासदेव राजभर के नेतृत्व में हुआ। अवांव में जनसभा करके सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। तब से भाजपा के नेताओं की बोल बदल गए हैं। उनके बयान मर्यादाओं को तार-तार करने वाले हैं। कोई बुआ-बबुआ का गठबंधन कह रहा है तो कोई ढकोसले का गठबंधन बता रहा है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल केवल राजनीति में भाजपा के लोग ही करते हैं। पुलिस जनता को ठोक रही है और भाजपा के गुंडे पुलिसवालों को। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। गठबंधन ने भाजपा का रास्ता उत्तर प्रदेश में ब्लॉक कर दिया है। जितेंद्र, अजय, चंदन ज्याउल्लाह अंसारी, मुकर्रम मलिक, रमेश, लालचंद यादव, बृजेश यादव, हरेंद्र यादव, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें